राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अनुसार आले सऊद सरकार तानाशाही ने कई राजनीतिक विचारकों को बिना किसी आरोप के संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है और उन राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए सऊदी अरब के क़ासमिया राज्य में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आले सऊद सरकार द्वारा सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद हजारों लोगों ने बुरैदा की सड़कों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन किए।प्रदर्शनकारियों के अनुसार आले सऊद सरकार ने 40000 से अधिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं कैद किया है, जिनमें से ज़्यादातर कार्यकर्ताओं को बिना किसी आरोप के कैदी बनाया गया है।गौरतलब है कि सऊदी अरब में हर दिन सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं जिसकी वजह से सऊदी सरकार ने किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा पर पाबंदी लगा दी है।
1 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 415343
आले सऊद सरकार तानाशाही ने कई राजनीतिक विचारकों को बिना किसी आरोप के संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है, उन राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए सऊदी अरब के क़ासमिया राज्य में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं